तस्वीर में सेठ चिमनलाल स्कूल में अणुव्रत समिति के सदस्य मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं।

मुंबई । अनुविभा के तत्वावधान एवं अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सांताक्रुज विले पार्ले खार बांद्रा द्वारा सेठ चिमनलाल स्कूल में नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत संगान के साथ हुआ। मुंबई नशा मुक्ति प्रभारी दिलीप धींग ने उपस्थित सभी लोगों को अणुव्रत प्रतिज्ञा करवाई। उपासक विनीत बाबेल ने बच्चों को नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से समझाया और ध्यान का प्रयोग भी करवाया।

टी.यू.पी. अध्यक्ष ओम चोरड़िया ने बच्चों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी। अणुव्रत सदस्य नरेंद्र बाबेल ने मोबाइल से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका मोना नौलखा ने किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का प्रॉमिस भी लिया। सह संयोजिका अलका धींग ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल मैडम, सर और 70 बच्चों की उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से बच्चों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के साथ इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

Tags: