तस्वीर में अणुव्रत समिति के सदस्य बैनर के सामने पौधे भेंट करते दिख रहे हैं।

मुंबई। अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई की ओर से सायन क्षेत्र के हनुमान टेकरी पर अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस और पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। संयोजिका तरुणा कोठारी के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र पर्यावरण प्रभारी रमेश धोका, अणुविभा कार्यकारिणी सदस्य कंचन सोनी, हनुमान टेकरी के ट्रस्टी संजय लोढ़ा और भाजपा कार्यकर्ता दलपत सिंह उपस्थित रहे। सभा से कन्हैयालाल मेहता, अणुव्रत समिति मुंबई के महामंत्री गणपत सोनी, पूर्व संयोजक कैलाश परमार, ज़ोन प्रभारी पंकज हीरण, संयोजिका तरुणा कोठारी, सह-संयोजिका भाग्यवती परमार, पुष्पा कोठारी, जशराज कोठारी, रोशनलाल डांगी, अशोक कोठारी और शांतिलाल कोठारी सहित सभी अणुव्रत कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रमेश धोका ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं संजय लोढ़ा ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। इसके बाद अणुव्रत समिति मुंबई के महामंत्री गणपत सोनी ने परिषद में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की पूरी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में कैंसर मरीजों और उनके परिवारों की विशेष उपस्थिति रही। उनकी सहभागिता के बीच आयोजित सांप्रदायिक सौहार्द दिवस और पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Tags: