तस्वीर में कटनी के कुपिया गांव में एक घर के बाहर रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़े हुए देखा जा सकता है।

कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुपिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब डिप्पु सिंह ठाकुर के घर में करीब 7 फीट लंबा और 13 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। घर के अंदर अजगर को देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सर्प रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

सर्प रेस्क्यू टीम ने बताया कि इसे इंडियन रॉक पाइथन कहा जाता है, जिसे ग्रामीण भाषा में अजगर कहते हैं। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में 7 फीट लंबे और 13 किलो वजनी अजगर के मिलने से कुपिया गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही।

Tags: