रीठी में घर में सो रही 13 वर्षीय बालिका को सर्प ने काटा, इलाज के दौरान मौत
कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के बरहटा में घर में सो रही 13 वर्षीय बालिका को सर्प ने काट लिया। इलाज के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
तस्वीर में कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में सर्पदंश से जान गंवाने वाली बालिका नजर आ रही है।
। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा में घर में सो रही 13 वर्षीय बालिका को जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के मुताबिक, बालिका घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए रीठी शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
रीठी शासकीय अस्पताल में बालिका को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बालिका को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
13 वर्षीय बालिका की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, इस घटना के बाद ग्राम पंचायत बरहटा में भी मातम पसरा हुआ है।