तस्वीर में सर्प मित्र द्वारा ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू करते हुए नजर आ रहा है।   

कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्राम मोहास में उस समय हड़कंप मच गया, जब परशुराम पटले के घर में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। घर में सांप के निकलने की सूचना से परिजन घबरा गए और उन्होंने तत्काल सर्प मित्र को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

सर्प मित्र ने बताया कि ब्लैक कोबरा अत्यंत जहरीला सर्प होता है। उन्होंने कहा कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए और तत्काल विशेषज्ञ सर्प मित्र की मदद लेनी चाहिए। घटना के बाद घर में मौजूद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Tags: