समिति की वार्षिक आमसभा के दौरान आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. शैलेन्द्र बिरला।

समिति की आमसभा में सदस्यों के लिए 10 प्रतिशत लाभांश और 12 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 595 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया।

आमसभा के दौरान गत अधिवेशन की कार्यवाही का वाचन कर उसकी पुष्टि की गई। साथ ही अंकेक्षण रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। दूसरे सत्र में समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में समिति की ओर से सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, आमसभा के साथ आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में डॉ. शैलेन्द्र बिरला ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कुल 595 लोगों ने नेत्र जांच कराई और जरूरत के अनुसार चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। समिति की इस पहल का उद्देश्य आमसभा के साथ समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

आमसभा में समिति की अध्यक्ष डॉ. मीनू बिरला, सचिव विमल जैन, महिला संचालक हंसा त्यागी, निदेशक सूर्यकान्त शर्मा, कर्ण सिंह हाड़ा, दिनेश पनवाड़, डॉ. विनोद पंकज, मुकुट बिहारी और ओमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, संचालक मंडल के सदस्य तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: