कोटा में श्री दिगंबर जैन बघेरवाल जनकल्याण समिति की ओर से नवनिर्मित पंडित आशाधर भवन के लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समाजबंधु और सम्मानित अतिथिगण।   

कोटा में श्री दिगंबर जैन बघेरवाल जनकल्याण समिति की ओर से नवनिर्मित पंडित आशाधर भवन का लोकार्पण समारोह अपार उत्साह, उमंग और समर्पण भाव के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय समारोह के अंतर्गत रविवार को आयोजित लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह में समाज के करीब 200 भामाशाहों और भवन निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से पहुंचे गणमान्य लोगों और समाजबंधुओं ने भाग लिया।

समारोह के दौरान झंडारोहण नाथूलाल जी, अशोक जी और संजय जी सावला लांबाखोह वालों ने किया। मंडप का उद्घाटन महेंद्र प्रभाचंद जी सेठिया, कैथून वाले, मुंबई ने किया। दीप प्रज्वलन जयकुमार जी और नितिनजी खटोड़ फैमिली की ओर से किया गया। पंडित आशाधरजी के चित्र एवं प्रशस्ति का अनावरण सुरेशजी-सुषमाजी हरसोरा परिवार ने किया। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का लोकार्पण जम्बू कुमार जी-सुलोचना जी सेठिया ने किया। मुख्य भवन का लोकार्पण पदम कुमार, राजेंद्र कुमारजी, हुकम जी काका, प्रकाशजी हरसोरा परिवार, मोहिनी देवी और प्रवीणजी सेठिया परिवार, मुंबई की ओर से किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नीलेश जैन, प्रिंसिपल, कोटा मेडिकल कॉलेज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बघेरवाल जैन समाज के युवा उद्यमी विशाल जैन सेठिया ने की, जो बैंगलोर स्थित जोस्ट्स इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। समारोह में विभिन्न शहरों से आए गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कोटा में दिगंबर जैन बघेरवाल समाज के करीब 2000 परिवार निवास करते हैं। इसी कारण कोटा को बघेरवालों की राजधानी कहा जाता है। पंडित आशाधर भवन के लोकार्पण को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखने को मिला। इस नवनिर्मित भवन से समाज के सामाजिक आयोजनों के लिए स्थान की जरूरत पूरी होगी। भवन के लोकार्पण को लेकर पूरे भारत में बघेरवाल समाज के लोगों में उत्साह रहा।

हाड़ौती संभाग के अलावा बिजोलिया, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गरोठ, भानपुरा और इंदौर से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु कोटा पहुंचे। उनकी भागीदारी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। भामाशाहों और निर्माण सहयोगियों के सम्मान के साथ संपन्न हुए इस आयोजन ने पंडित आशाधर भवन को समाज के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई।

Tags: