छत्र विलास गार्डन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टर लोगों के ब्लड शुगर और रक्तचाप की जांच करते हुए।

कोटा। लायंस क्लब कोटा की ओर से शनिवार को छत्र विलास गार्डन में आयोजित निःशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर में कुल 462 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 244 लोगों की ब्लड शुगर और 218 लोगों के रक्तचाप की जांच कर उन्हें जांच के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

लायंस क्लब कोटा (डिस्ट्रिक्ट 3233 E2) के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के संबंध में क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा और सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि शिविर का आयोजन एमजेएफ सोनल नंदवाना ने किया। इसका उद्देश्य लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा।

शिविर में रमेश चंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, कोषाध्यक्ष विजय काबरा, शिवनारायण बाहेती, पीबी पुरोहित, अनिल माहेश्वरी, शशि भंडारी, राजकुमार लड्डा, जुगल किशोर सोनी, प्रमोद विजय, जुगल सिंह, ऊषा सोलंकी, एमजेएफ सोनल नंदवाना, सुनील आनंद, जेपी गुप्ता, वीरेंद्र विजय, शिव नुवाल, शंभू दयाल विजय एवं भारती डागा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने शिविर के संचालन में सहयोग करते हुए सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। शिविर के माध्यम से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच के साथ लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Tags: