कोटा के विवेकानंद नगर स्थित चौथमाता मंदिर में नवरात्र स्थापना के अवसर पर श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।   

कोटा के विवेकानंद नगर स्थित चौथमाता मंदिर में नवरात्र स्थापना के अवसर पर श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई, कोटा राजस्थान की ओर से माता की चौकी और कन्या-भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के पूजन, भक्ति भजनों और 151 कन्याओं के सामूहिक पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर इंदौर और प्रदेशाध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ भीलवाड़ा की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अरुणा नागर और अन्य भक्तों द्वारा मां दुर्गा के पूजन के साथ हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री सीमा नागर बड़ोद ने बताया कि कार्यक्रम में सोनल नागर की मंडली ने ढोल, मंजीरे और चिमटों के साथ माता के भावपूर्ण भजन, भेद और कीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे।

जिलाध्यक्ष विष्णु सूमर, ज्योति गुलाबपुरा, भूलेश डूंगरज्या, कल्पना नागर, विद्या और सरोज के आरती-गायन ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूरे पांडाल में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे और धार्मिक वातावरण बना रहा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष नागर ने बताया कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शक्ति स्वरूपा 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। इसके बाद सभी कन्याओं को कन्या-भोज कराया गया और उपहार दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी महाप्रसादी ग्रहण की।

आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुंजन नागर, राष्ट्रीय महामंत्री युवा संघ नवल नागर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया मंडलोई, आरती नागर और प्रदेश महामंत्री उमा बड़ोलिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका नागर, ममता मुद्रा, कृष्णा, वंदना और पिंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। माता की चौकी और कन्या-भोज के माध्यम से आयोजन में मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्याओं के सम्मान का संदेश दिया गया।

Tags: