कोटा में आयोजित निर्वाचन बैठक के दौरान जेसीआई कोटा उड़ान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी निखिल जैन और संस्था के सदस्य समूह चित्र में।   

कोटा में जेसीआई कोटा उड़ान की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन एवं निर्वाचन बैठक में जेसी निखिल जैन को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर संस्था के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचन बैठक की अध्यक्षता जेसी आयुष झंवर ने की। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्यों में जेसी सीए अनीश माहेश्वरी, जेसी नवनीत मोहता, जेसी सीए निखिल जैन, जेसी प्रियंक माहेश्वरी और जेसी विभोर लोढ़ा की विशेष उपस्थिति रही।

जेसी निखिल जैन के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वर्ष 2027 के दौरान जेसीआई कोटा उड़ान सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। सदस्यों ने यह भी उम्मीद जताई कि संस्था अपने प्रभावी एवं नवाचारपूर्ण प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी निखिल जैन ने सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था को नई उपलब्धियों और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। वर्ष 2027 के लिए उनका सर्वसम्मति से निर्वाचन संस्था की आगामी कार्यकारिणी के नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय रहा।

Tags: