कोटा के धरणीधर गार्डन में आयोजित रोटरी क्लब के डांडिया रासोत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर पूजा की थाली के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य अतिथि।

कोटा में रोटरी क्लब कोटा का डांडिया रासोत्सव-2026 धरणीधर गार्डन, खड़े गणेशजी रोड पर भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद रोटेरियंस और उनके परिवारजनों ने एक साथ मां दुर्गा की आरती की। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच डांडिया रास की शुरुआत हुई।

“गुजरात आयो रे” थीम पर आधारित इस रंगारंग आयोजन में गुजराती संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और डांडिया नृत्य का संगम देखने को मिला। आकर्षक गुजराती थीम पर की गई सजावट, पारंपरिक गुजराती गांव की झलक और गुजरात की विशेष डांडिया टीम की प्रस्तुति समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे। इसके साथ ही फीमेल डीजे, शानदार साउंड सिस्टम और स्वादिष्ट व्यंजनों ने आयोजन को खास बनाया।

समारोह के दौरान आयोजित विशेष गरबा राउंड में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य प्रतियोगिताओं ने भी आयोजन को आकर्षक बनाया। पूरे कार्यक्रम में गुजराती संस्कृति और पारंपरिक नृत्य की झलक देखने को मिली।

क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने अतिथियों, रोटेरियंस और उनके परिवारजनों का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता तथा रोटरी फेलोशिप को मजबूत करना है।

क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने आयोजन की सफलता में प्रोजेक्ट टीम की रचनात्मकता, समर्पण, बेहतर योजना और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मार्गदर्शक अनुपम शर्मा और रीना शर्मा रहे। सलाहकार रोटे. मुकेश एवं डॉ. मनीषा व्यास तथा समन्वयक जयंत उपाध्याय, सह सचिव के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय और गरिमा जैन का योगदान रहा। प्रोजेक्ट टीम में अखिलेश और प्रियंका राठी, मनोज और प्रीति राठी, युगल और रेणु माहेश्वरी, रोटे. जय और वीना जैन, गौरव और अनुभा माहेश्वरी, विनीत और ऋषिता अग्रवाल, वरुण और ऋचा गुप्ता, महावीर और रेखा चोरड़िया, पंकज और सरिता मोहता, पवन और रीना गुप्ता तथा दामोदर और ऋतु मूंदड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, सचिव मुकेश चौधरी और कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा ने प्रोजेक्ट टीम सहित सभी रोटेरियंस और उनके परिवारजनों के आयोजन में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना, समर्पण और बेहतर नियोजन का संगम किसी भी आयोजन को यादगार बनाता है।

रोटरी क्लब कोटा का डांडिया रासोत्सव-2026 सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान, पारिवारिक सहभागिता और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ। आयोजन ने रोटरी परिवार की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों को सामने रखा।

Tags: