कोटा में केईआरटी 358 ने नवरात्रि पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।

कोटा में नवरात्रि के अवसर पर कोटा सिटी राउंड टेबल 358 (KCRT 358) ने सेवा की पहल करते हुए 10 दिनों तक जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। आरटीआई नवरात्री कीचन के तहत चलाए गए इस अभियान में जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास प्रतिदिन 50 लोगों को भोजन कराया गया। इस तरह अभियान के दौरान कुल 500 लोगों तक भोजन पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया।

संस्था अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों की भूख मिटाने के साथ समाज में सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराना समाजसेवा का सार्थक कार्य है।

कोटा सिटी राउंड टेबल 358 की इस पहल के तहत 10 दिनों तक लगातार भोजन वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य जारी रखेगी। अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Tags: