गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, बच्चों को कराया भोजन
कोटा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। विज्ञान नगर के मूक बधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन और दादाबाड़ी गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया।
तस्वीर में कोटा की गौशाला में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर गायों को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
कोटा, 1 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कोटा की ओर से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान नगर स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया, जबकि दादाबाड़ी स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम एवं देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में लाडपुरा विधानसभा प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू, पीसीसी सदस्य किशोर मदनानी, पीसीसी सचिव शिवराज गुंजल, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप मेहरा, पूर्व पार्षद ज्ञान यादव, एनएसयूआई देहात अध्यक्ष रिद्धिम शर्मा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, शिवराज सिंह, आदिवासी कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मीणा, महिपाल सिंह मोंटू, मनीष गौतम, सौरभ सुमन, सामाजिक न्याय विभाग अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रदेश महासचिव भुवनेश तिवारी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।