कोटा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल वार्ड में भर्ती घायल महिला से बात करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दिख रहे हैं।

कोटा–उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में घायल महाराष्ट्र के धुलिया निवासी लोगों का उपचार कोटा मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसे के बाद घायलों की स्थिति और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह साँवराद प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

शंभूपुरा के निकट कल हुए इस सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे के निर्देशानुसार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह साँवराद, प्रदेश महामंत्री उम्मेद सा शेखावत सहित अन्य साथी कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत कर उनकी स्थिति और हालात की जानकारी ली।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि उन्हें उपचार में किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़े।

दुःखद हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों और सकुशल अपने परिवारजनों के बीच लौटें। प्रतिनिधिमंडल ने इस कठिन समय में हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

हादसे की इस कठिन घड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने घायलों के उपचार और उनकी कुशलक्षेम को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घायलों से मुलाकात और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने की यह पहल हादसे के बाद प्रभावित लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा रही।

Tags: