झालावाड़: 41वीं जिला स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता 27 सितंबर से
राजकीय विजय राजे सिंधिया खेल संकुल में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर बाड़मेर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिला टीम का चयन होगा।
झालावाड़ में 41वीं जिला स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 और 28 सितंबर को राजकीय विजय राजे सिंधिया खेल संकुल में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर झालावाड़ जिला बास्केटबॉल संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
झालावाड़ जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष देवकीनंदन वर्मा और सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपनी एंट्री जुबैर खान, उत्कर्ष शर्मा और अबीर खान को दे सकती हैं।
जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2010 को या उसके बाद जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पिछले साल की मार्कशीट और बैंक अकाउंट के दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला स्तरीय टीम का चयन 10 से 12 अक्टूबर को बाड़मेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 41वीं यूथ बास्केटबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ऐसे में 27 और 28 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय टीम में चयन का महत्वपूर्ण आधार रहेगी।