वसुंधरा राजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झालरापाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
वसुंधरा राजे के लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झालरापाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई से खुशी मनाई।
झालावाड़ के झालरापाटन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई बांटते और ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे जलाकर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता।
झालरापाटन शहर में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और झालावाड़ जिले की मुखिया वसुंधरा राजे को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे चलाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा ने कहा कि राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने राजस्थान में विकास की गंगा बहाई है, जिससे पूरा देश प्रभावित है। अब उनका अनुभव पूरा देश प्राप्त करेगा।
पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने कहा कि राजस्थान की दो बार की मुख्यमंत्री और हमारे परिवार की मुखिया का लगातार दो बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
पूर्व जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि 36 कोमों को साथ लेकर चलने वाली हमारी महारानी साहिबा का आशीर्वाद सदैव जिले को प्राप्त होता रहा है। उनका लगातार दो बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना जिले के लिए गर्व की बात है।
जिला मंत्री महेश बटवानी ने कहा कि 36 वर्षों से महारानी साहिबा ने झालावाड़ जिले का एक संरक्षक की तरह विकास किया और निरंतर 36 कोमों को साथ लेकर काम किया है।
मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमारे जिले की आन, बान, शान और हमारे परिवार की मुखिया वसुंधरा राजे ने जिले को सदैव विकास की गंगा बहाई है। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से आने वाले समय में जिले को उनका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर नितेश परमार, पीयूष बटवानी, पुलकित अग्रवाल, पीयूष राठौर, कपिल शर्मा, विनोद सेन, सुरेंद्र नेता, अनिल राठौर, अनिल नौपड़ा, रईस भाई, संदीप रावल, हितेश जांगिड़, हिमांशु कश्यप, विक्की रावल, दीपक राठौर, पवन पालीवाल, अजय कुशवाह, कमल सोनी, भानु खत्री, राजेंद्र शर्मा पूर्व पार्षद, मानक राठौर, लालचंद पालीवाल, नवीन शर्मा, गर्भित शर्मा, संजय कसारा, शंकर शर्मा, भुवनेश मंत्री, वीरेंद्र चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।