तस्वीर में स्थानीय सांसद कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता गले में पार्टी का पटका पहने हुए खड़े नजर आ रहे हैं।

कल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को स्थानीय सांसद कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर खुशी जताई।

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा और आरपीएससी पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि वसुंधरा राजे को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। नेताओं ने इस मनोनयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया।

आयोजन के दौरान जिला उपाध्यक्ष सीएम धाभाई, पूर्व जिला महामंत्री जयदीप सिंह झाला, संजय वर्मा, दिलीप प्रजापति, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला मंत्री यतन सिंह यादव, नवल प्रजापति, ओम जांगिड़, सुरेंद्र सोनी, श्याम पाटीदार, अक्षत पाटीदार, भगवान कश्यप, अनिल सुमन, दीपांकर नागर, मनीष लाहोटी, अजय प्रधान, योगेश कानावत, परमजीत सिंह बग्गा, राजकुमार सोनी, रवि संगत, बृजेश शर्मा, इनाम जफर, प्रभु लाल भील, प्रहलाद गुर्जर, विकास शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, चौथमल राठौर, हरि सिंह यादव, यशवंत यादव, उपेश वाजपेई, संदीप अग्रवाल, मनोज गुर्जर, अनिल कुमार, गौरव शर्मा, शंकर कश्यप, ममता शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रईस चौधरी, द्वारका प्रजापति, अजय शर्मा, कुंदन पवार, कुलदीप सिंह, राहुल नाथ पटवा, रूपनारायण चौरसिया, अजीत सिंह, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, ब्रजराज सिंह पवार, लेखराज लोधा, बसंत कुमार, बालवीर प्रजापति, प्रहलाद गुर्जर, सुरेंद्र प्रसाद, इनाम जफर, चौथमल राठौर, राहुल गुर्जर, हेमंत शर्मा, सूरजमल कश्यप एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वसुंधरा राजे के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया यह आयोजन संगठन में उत्साह और खुशी के प्रदर्शन के रूप में सामने आया।

Tags: