जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर के महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की सूचना पर राज्यपाल ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने 1 नवम्बर को जारी अपनी शोक संवेदना में कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों और अनुयायियों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने तथा दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान की ओर से जारी इस शोक संदेश में महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

Tags: