गंगापुर सिटी में 6 नवंबर को रेलवे पेंशनर्स के लिए लगेगा जीवन प्रमाण मेगा कैंप, मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं
आईसीआईसीआई बैंक और पेंशनर्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय में शिविर लगेगा।
गंगापुर सिटी में 6 नवंबर को आयोजित जीवन प्रमाण मेगा कैंप की सूचना का पोस्टर दिख रहा है।
गंगापुर सिटी में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने तथा पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी एवं आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में 6 नवंबर 2026 को जीवन प्रमाण मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा।
फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि शिविर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय, गंगापुर सिटी में लगेगा। इसमें सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन एवं जमा कराने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के दौरान पेंशन संबंधी सहायता और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक की ओर से बैंकिंग सुविधाओं एवं उनसे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले पेंशनर्स को अपने साथ आधार कार्ड, पेंशन पे ऑर्डर (PPO) नंबर और बैंक खाता नंबर लाना अनिवार्य होगा, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इस शिविर का आयोजन ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी की ओर से किया जा रहा है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक सहयोगी संस्था है। फेडरेशन ने सभी सेवानिवृत्त रेल पेंशनर्स से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन (मोबाइल नंबर 94139 24197), सचिव घनश्याम शर्मा (मोबाइल नंबर 94130 51911), कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल मिश्रा एवं सभी पदाधिकारियों की ओर से शिविर में अधिकाधिक पेंशनर्स की भागीदारी का आग्रह किया गया है।