गंगापुर सिटी: अग्रवाल समाज की 188 प्रतिभाएं और नवनियुक्त कर्मचारी सम्मानित
IAS, RAS और सरकारी सेवा में चयनित युवाओं समेत 188 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
तस्वीर में गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज के सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।
गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने के उद्देश्य से 188 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक निजी रिसोर्ट में हुए इस समारोह में IAS, IES, RAS, 10वीं-12वीं, IIT, JEE MAINS, NEET, PHED सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले समाज के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक विष्णु जिन्दल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ कुल प्रवर्तक अग्रसेन महाराज और कुलदेवी महालक्ष्मी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मोहनलाल गुप्ता सीमा गुप्ता सेवा वाले, अतिविशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश धर्मकांटा, विशिष्ट अतिथि कछिया लाल बजाज, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, रामदयाल बिंदल, विजेन्द्र गुप्ता, नानकचंद गुप्ता, मनीष सिंघल, त्रिलोक गुप्ता, विनोद गुप्ता पीलोदा, महेंद्र गुप्ता, सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता तथा कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधामोहन गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में मंचासीन अतिथियों का कर्मचारी विकास समिति के पदाधिकारियों तथा समाज की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कर्मचारी विकास समिति मंत्री घनश्याम सेवा ने बताया कि सम्मान समारोह की विधिवत शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई।
इसके बाद अग्रवाल समाज की 188 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें IAS, IES, RAS, 10वीं एवं 12वीं कक्षा, IIT, JEE MAINS, NEET और PHED सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं तथा नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी शामिल रहे। अतिथियों और समाज के पदाधिकारियों ने सभी को मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि जयपुर निवासी मोहनलाल गुप्ता सेवा वाले ने कहा कि अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी की ओर से हर वर्ष प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान करना समाज की आगामी पीढ़ी को मुख्यधारा से जोड़ने तथा समाज को मजबूत बनाने का प्रयास है। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देना भी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे समाज की मेधावी प्रतिभाएं समाज से जुड़ेंगी।
इस अवसर पर नगर परिषद गंगापुर सिटी के नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों का भी सम्मान किया गया।
समारोह में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा, मिर्जापुर अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, उदेई मोड़ महिला अध्यक्ष रेखा गोयनका, मिर्जापुर महिला अध्यक्ष ऊषा गर्ग, महामंत्री गंगापुर सिटी सतीश महसवा, उदेई मोड़ दिनेश मेडी, कर्मचारी विकास समिति के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र अकाउंटेट, रविन्द्र सिंघल, प्रेमचंद गुप्ता, बालकृष्ण बंसल, भुवन भास्कर, देवेन्द्र बंसल, गोपाल गुप्ता व्याख्याता, जितेन्द्र मित्तल, कैलाश गुप्ता BRGEB, कमलेश गुप्ता, केशव गुप्ता, महेश वैध, मुकेश गुप्ता, राजेन्द्र PHED, राजीव मित्तल, रामदयाल गुप्ता, हुकम चंद, सीताराम संस्थापन अधिकारी और विनोद लेदिया सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।