तस्वीर में जनूथर जीएसएस पर नवनियुक्त जेईएन सत्यप्रकाश दीक्षित को साफा और माला पहनाकर सम्मानित करते हुए ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

तहसील मुख्यालय जनूथर स्थित जीएसएस पर नवनियुक्त जेईएन सत्यप्रकाश दीक्षित का समस्त जनूथर जीएसएस क्षेत्र के ग्रामीणों ने चंद्रभान गुप्ता के नेतृत्व में साफा व माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस दौरान जेईएन सत्यप्रकाश दीक्षित ने ग्रामीणों को क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या एवं अन्य अनियमितताओं को दुरुस्त किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में भोबलिया दीवान, बनवारी दीवान, रमाकांत दीवान, योगेश उर्फ राज दीवान, गोविन्द सिंह, विवेक प्रताप सिंह, जवाहर सिंह, नेता गारोली, प्रिन्स सेजवाल, धन्नी आंखोली, रामेश्वर दीवान, बिरमा प्रजापत, वीरेंद्र जैन प्के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जेईएन के आश्वासन के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और अन्य अनियमितताओं के जल्द समाधान की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई।

Tags: