तस्वीर में फूलमाला पहने एक व्यक्ति के साथ कई लोग भवन के अंदर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

डीग जिले की तहसील जनूथर में नवनियुक्त भाजपा डीग जिला अध्यक्ष सतीश बंसल का जाट सरदारी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम एसएचओ शैतान सिंह की चौपाल पर हुआ।

जाट सरदारी ने कस्बा जनूथर निवासी सतीश बंसल को डीग जिले का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह, कामा विधायक नौक्षम चौधरी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश बंसल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद और नगर पालिका चेयरमेन के साथ सभी जगह भाजपा का बोर्ड बनाएंगे।

कार्यक्रम में नेतराम सिंह, वदनसिंह, बीरीसिंह चौधरी, मुरारी, मुकेश चौधरी, दरबसिंह, जयप्रकाश शास्त्री, महेश उपमन, पूरनवली, मौनू ठेकेदार, थानसिंह, वीरेंद्र चौधरी, गुट्टयारी, शिवसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनूथर में हुए इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत के साथ आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प भी सामने आया।

Tags: