डीग में हरिद्वार से पहुंची 60 सदस्यीय डाक कांवड़, मुरली मनोहर मंदिर में गंगाजल से अभिषेक
डीग में हरिद्वार से 60 सदस्यीय डाक कांवड़ दल पहुंचा। मुरली मनोहर मंदिर में गंगाजल से अभिषेक और गांव अऊ में धार्मिक आयोजन हुए।
सावन के पावन अवसर पर हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर करीब 60 सदस्यीय कांवड़िया दल मंगलवार को डीग पहुंचा। दल ने डीग की परिक्रमा करते हुए मुरली मनोहर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
सावन के महीने में डीग जिले के शिवालयों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इसी क्रम में डीग जिले के गांव अऊ में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान शिवभक्तों ने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। धार्मिक आयोजनों और डाक कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
डाक कांवड़ यात्रा में राजा बाबा, प्रेम सिंह, विनय सिंह, लब्बी, सत्तो फौजदार, झम्मन सिंह, कुमरपाल, ठाकुर सिंह, धीरी सिंह, हिम्मत सिंह, बृजवासी सिंह, राजपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िया दल द्वारा भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ सावन की धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण डीग में दिखाई दिया।