डीग जिले के बृज नगर में सैनी मोहल्ला स्थित शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला सचिव कांग्रेस पवन प्रधान और जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ रामस्वरूप प्रभाती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने मुंबई के गोवालिया मैदान में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी स्थान से उन्होंने ‘करो और मरो’ का नारा देकर भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया था।

इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने बूथ प्रबंधन, नगर पालिका चुनाव संबंधी तैयारियों, संगठन विस्तार और वार्ड जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया।

जिला सचिव कांग्रेस पवन प्रधान ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीति एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ रामस्वरूप प्रभाती ने नगर निकाय और नगर पालिका में संगठन के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात कही। उन्होंने वार्ड जनसंपर्क अभियान की शुरुआत को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश आता है और संगठन को मजबूती मिलती है।

रामस्वरूप प्रभाती ने विदेशी शासन के विरुद्ध एक विराट जन आंदोलन बनाने वाले अगस्त क्रांति दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

बैठक के अंत में वार्ड अध्यक्ष जौहरी लाल सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, जिला सचिव कांग्रेस पवन प्रधान, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ रामस्वरूप प्रभाती, पूर्व पार्षद नेक मोहम्मद, मोहम्मद एडवोकेट, करतार वकील, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश जाटव, वार्ड अध्यक्ष जौहरी लाल सैनी, मनीष सैनी, राहुल सैनी, पप्पू सैनी, सोहनलाल सैनी, सलमान खान, शहर सचिव सुरेश चंद जाटव, सोरन सिंह जाटव, रतन राम सैनी, शकील, जैकम खान, रितेश शर्मा, उमंग शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: