राजस्थान के डीग में आयोजित श्री कृष्ण लीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते कथाव्यास पंडित कृष्ण चन्द्र ठाकुर।   

डीग, 29 अक्टूबर। श्री बृज लठावन धाम स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण लीला एवं भक्त चरित्रामृत लीला महोत्सव में कंस वध लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस का वध कर मथुरा की जनता को उसके आतंक से मुक्ति दिलाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। लीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते नजर आए।

कार्यक्रम में विश्व विख्यात भागवत प्रवक्ता पूज्य पंडित कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी महाराज ने प्रवचन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के महत्व से अवगत कराया। उनके प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

पंडित कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी महाराज ने कहा कि बृज की भूमि अत्यंत पावन है। गोविंद ने बृज में गोपियों के साथ जो रास किया, वह बच्चे के समान किया। उन्होंने कहा कि रास के प्रसंग को सुनने और उसके दर्शन करने वालों को परमात्मा की भक्ति प्राप्त होती है। रास का दर्शन मात्र करने से भक्ति हो जाती है। उन्होंने बृज की चार रानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें सबसे पहली बृज रानी है।

लक्ष्मण मंदिर में किए दर्शन

भागवत प्रवक्ता पूज्य पंडित कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी महाराज ने ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर लक्ष्मण जी महाराज के दर्शन भी किए। इस दौरान मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने उन्हें मंदिर के इतिहास और डीग के इतिहास की जानकारी दी।

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर, पंडित गौरी शंकर पाराशर और प्रकाश पाराशर सहित आयोजक समिति के सदस्यों ने पूज्य भागवत प्रवक्ता पंडित कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर संत शिवराम दास जी महाराज पान्हौरी वाले, संत कृष्णा नंद सरस्वती, कैलास स्वामी खोह, नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित अमरनाथ गुप्ता, ब्राम्हण समाज डीग के अध्यक्ष रमेश लवानिया, सभासद राहुल लवानिया, चन्द्रमान शर्मा, राधवेंद्र सिंह इन्दोलिया, लखपत गुर्जर, हरे कृष्ण पचौरी (श्यामू), विनीता पचौरी, गोपाल खण्डेलवाला बीडी वाले, केदार सौखिया, गोकुल झालानी, छत्तर पाल सिंह गुर्जर, अशोक नसवारिया, अरोडा, खगेन्द्र शर्मा, रवि शर्मा, मोहित पाराशर, कवि मनोज पाराशर मनु, भवानी पाराशर, कामेश दीक्षित, सुनील पाराशर, इन्द्रमोहन शर्मा, बबली शर्मा, लोकी शर्मा, काव्य पाराशर, मनोज बीडी, बच्चू सिंह राजपूत, सभासद आलोक इन्दोलिया, राजेश शर्मा, हरिकृष्ण एडवोकेट, अनिल एडवोकेट, रमाकांत एडवोकेट, मन्नू पंडित, रमेश शर्मा, गोकुल दीक्षित, शिवम उपाध्याय, अनिल शर्मा और नीरज पाराशर मौजूद थे। कार्यक्रम में कंस वध लीला के मंचन, भागवत प्रवचन और ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में दर्शन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी की।

Tags: