डीग में स्वीप अभियान के तहत पौधों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश देते बच्चे।

पंचायतीराज आम चुनाव के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए डीग जिले में स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

जिला स्वीप कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायत आजऊ, रीठोठी, ताखा, सोगर, अभोर्रा, अजान, सांतरुक और रारह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने और पंचायतीराज चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका का संदेश आमजन तक पहुंचाना है। स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में डीग ब्लॉक की ग्राम पंचायत श्योरावली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

जिले में स्वीप अभियान के तहत आयोजित की जा रही इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पंचायतीराज चुनाव में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मताधिकार के महत्व को जोड़कर मतदाताओं तक लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश पहुंचा रहा है।

Tags: