पूछरी का लौठा स्थित मंदिर मुकुट मुखारविंद परिसर में आचार्य पंडित कन्हैया शास्त्री और अन्य आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गिरिराज जी का अभिषेक करते आचार्य, रामलीला समिति डीग के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु।

डीग, 28 अक्टूबर। आचार्य पंडित नारायण लाल अखाड़ा रामलीला समिति डीग के कलाकारों और पदाधिकारियों का मंदिर मुकुट मुखारविंद, पूछरी का लौठा पर मोती मुखिया की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखाड़े के सभी पात्र कलाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने गिरिराज जी का अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित अभिषेक के साथ भव्य भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ।

गिरिराज जी के अभिषेक का अनुष्ठान आचार्य पंडित कन्हैया शास्त्री नाहरोली वाले, भागवत आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत शास्त्री नाहरोली वाले, पंडित विष्णु दत्त बंसी वाले और पंडित विष्णु शास्त्री नाहरोली वाले ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया। धार्मिक आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अभिषेक में भाग लिया।

इसके बाद आयोजित भव्य भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक एवं प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पंडित राजेंद्र कृष्ण उपाध्याय ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु आनंद विभोर होकर नाचने लगे। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रामलीला समिति डीग के अधिष्ठाता पंडित सूर्यभान शास्त्री, श्री राधाबल्लभ मंदिर डीग के महंत भागवताचार्य पंडित श्री मोहन लाल उपाध्याय बंसी वाले, परम विद्वान आचार्य पंडित श्री हरि गोविंद जी नाहरोली वाले, आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री, प्रसिद्ध कवि मेघ श्याम मेघ नाहरौली वाले और समिति संयोजक श्री भगवान शरण गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री इंदर सिंह नेताजी, राजेंद्र बालौठीया, सीताराम मंदिर डीग के महंत पंडित गिरिराज चौमा वाले, ब्राह्मण समाज डीग के अध्यक्ष श्री रमेश चंद लवानिया, सभासद राहुल लवानिया, चंसोरिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक राजेश चनसोरिया, प्रेम भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर शिवम उपाध्याय, सेठ नरेश जैन अनामिका स्वीट्स, गोकुल दीक्षित, पत्रकार पंकज शर्मा, अजय विद्यार्थी और अमरदीप सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ के आयोजन में रामलीला समिति के कलाकारों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Tags: