तस्वीर में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बेगूं की बाल वाटिका में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, अतिथि, अभिभावक और बच्चे नजर आ रहे हैं।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीपली चौराहा बेगूं की बाल वाटिका में गुरुवार को बच्चों का जन्मोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका के बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र मीणा, पार्षद राजुलेन्द्र सुराणा, जसराम मीणा, अरुणा शर्मा, एसएमसी सदस्य भोगराज बिजवानिया, प्रभारी प्रदीप चौधरी, रीना चौधरी, हेल्पर अंजना जरिया सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाई गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को टॉफी, पानी की बोतल एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को केक, नाश्ता एवं मिठाई भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता तथा अभिभावक बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने वाले अभिभावकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने विद्यालय स्टाफ एवं अतिथियों का स्वागत किया और सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाई।

पार्षद राजुलंद्र सुराणा ने बच्चों को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र मीणा, जसराम मीणा, प्रदीप चौधरी, रीना चौधरी, अंजना जटिया सहित विद्यालय स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस आयोजन में बच्चों के साथ अभिभावकों की भागीदारी और सम्मान ने विद्यालय की बाल वाटिका में आयोजित जन्मोत्सव को विशेष बनाया।

Tags: