तस्वीर में निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर परिसर में साप्ताहिक भक्ति सत्संग के दौरान थाली में जलती हुई दीपमाला और आरती लिए खड़े श्रद्धालु और उपस्थित जनसमूह दिखाई दे रहा है।

निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर पर 292वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिरस में डुबोए रखा।

साप्ताहिक भक्ति सत्संग का आयोजन लाभार्थी गमेर लाल, चुन्नीलाल एवं अमन कुमार डांगी भड़ परिवार निवासी पुनावली द्वारा परिवार में 80 वर्षीय वृद्ध माता मोती बाई के उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए करवाया गया।

परिषद के संरक्षक राजमल दरबार ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम भानुजा के सत्संग मंडल एवं राम धुन मंडल का अभिनंदन किया गया। यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। दिव्य मंगल आरती के बाद प्रसाद लाभार्थी परिवार द्वारा वितरित किया गया।

भजन प्रवाहक रोड मल खाबिया, पुजारी सुरेश दास वैष्णव, कौशल्या सुथार, ललित कुमावत नन्नाणा, भेरूलाल सुथार, भेरूलाल लोहार, लच्छी राम जाट, पुष्कर मेनारिया एवं तुलसीराम बड़ी सादड़ी ने माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोता देर तक भाव विभोर रहे।

अतिथियों का आभार परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने जताया। दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था में प्रभारी शौकीन पोरवाल, रमेश कुमार कर्मठ, देवकरण स्वर्णकार एवं किशन लाल लोहार ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Tags: