तस्वीर में सांसद सीपी जोशी पीले रंग की पृष्ठभूमि के सामने हल्के भूरे रंग की जैकेट और सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

। सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा पर क्षेत्र को विकास की दो महत्वपूर्ण सौगात मिली हैं। डीएमएफटी मद से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा, बेगूं में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

वहीं, ब्राह्मणी नदी को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किए जाने के बाद अब नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप ब्राह्मणी नदी किनारे सर्वसुविधायुक्त सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे नीलकंठ महादेव में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही नदी में गंदगी और प्रदूषण की समस्या पर भी रोक लगेगी।

क्षेत्रवासियों ने दोनों विकास कार्यों को महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए सांसद सीपी जोशी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा, धार्मिक स्थलों और जनसुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।

Tags: