तस्वीर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के चयनित विद्यार्थी मानस टेलर और अंजना माली दिख रहे हैं।   

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, अकोला के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। विद्यालय के दो विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

बालक वर्ग में मानस टेलर का क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। वहीं, 19 वर्षीय बालिका वर्ग में अंजना माली ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। प्रधानाचार्य श्री रामकेश माली ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भी मानस टेलर एवं अंजना माली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Tags: