ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर निम्बाहेड़ा में स्वास्थ्यकर्मी स्कूली बच्चों को साबुन से हाथ धोने और स्वच्छता बनाए रखने का महत्व समझाते हुए।   

निम्बाहेड़ा। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर 15 अक्टूबर 2026 को प्रदेशभर में हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सुरक्षित स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत आयोजित इस अभियान की थीम “Be a Hand Hygiene Hero” (हाथ स्वच्छता के नायक बनें) रखी गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और समुदाय के लोगों को साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में हाथ धोने के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, साबुन से हाथ धोना विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों के प्रसार को रोकने का प्रभावी माध्यम है। अभियान का उद्देश्य बच्चों, परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और समुदाय के लोगों में नियमित रूप से हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. पुनीत कुमार तिवारी ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘Hand Hygiene Hero’ गतिविधि आयोजित की गई। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों को हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और साबुन से हाथ धोने के संदेश का प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से परिवारों और ग्राम पंचायतों तक भी हाथों की स्वच्छता का संदेश पहुंचाया गया।

इस उद्देश्य से ‘एक स्वास्थ्यकर्मी Be a Hand Hygiene Hero संदेश’ की पहल के तहत समुदाय के लोगों को साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। इस संयुक्त पहल का मुख्य संदेश है कि स्वास्थ्य केंद्रों से स्वास्थ्यकर्मी, घरों में परिवार और ग्राम पंचायतों में समुदाय के लोग हाथों की स्वच्छता को बढ़ावा दें तथा हर हाथ Hand Hygiene Hero बने।

अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर परिवारों और ग्राम पंचायतों तक पहुंचाए गए इस संदेश का उद्देश्य हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों एवं संक्रमणों के प्रसार को रोकने में साबुन से हाथ धोने की आदत को प्रोत्साहित करना है।

Tags: