मंत्री गौतम दक ने श्रावण के अंतिम सोमवार पर गुप्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की
बड़ी सादड़ी में श्रावण के अंतिम सोमवार पर मंत्री गौतम दक और भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने गुप्तेश्वर महादेव की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
Update: 2026-08-24 13:08 GMT
तस्वीर में सहकारिता मंत्री गौतम दक और पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली बड़ी सादड़ी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं।
बड़ी सादड़ी में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक एवं चित्तौड़गढ़ के पूर्व जिला प्रमुख तथा बड़ी सादड़ी नगरपालिका चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
दोनों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि महादेव जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से सहकारिता मंत्री गौतम दक एवं पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली का स्वागत किया गया।