तस्वीर में दिख रहे सदस्य मंच पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए।   

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेंशनर्स समाज के भवन में पेंशनर्स समाज की नव मनोनीत 121 सदस्यीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी राघव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन में लक्ष्मीनारायण दशोरा लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

जिला कोषाधिकारी राघव शर्मा ने पेंशनर्स की समस्याओं के और अधिक तत्परता से समाधान के लिए हेल्प डेस्क की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस दिशा में पहल करेंगे और हेल्प डेस्क के साथ-साथ पेंशनर्स की समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए व्यक्तिगत रूप से उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने अतिथियों और पेंशनर्स समाज का स्वागत किया। उन्होंने नव गठित कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्यों और पदाधिकारियों से संस्थान के विधान के अनुसार जरूरतमंद और पीड़ित पेंशनर्स की ध्येय निष्ठा से सेवा कर उन्हें राहत पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में सत्यनारायण ईनाणी, कान सिंह शक्तावत, अमरकण्ठ उपाध्याय, मानमल शर्मा, लाल सिंह भाटी, रामनारायण शर्मा, राम सिंह चौहान, लक्ष्मी लाल खंडेलवाल, हीरालाल मेनारिया, यशवंत राव कदम, शंभू दयाल शर्मा और बंशीलाल सुखवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन गिरीराज प्रसाद शर्मा ने किया। यशवंत दशोरा ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में लक्ष्मी कान्ता व्यास, माया व्यास, शारदा टेलर और कान्ता टेलर ने ईशवन्दना कर विचार व्यक्त किए।

अतिथियों का स्वागत भैरव शंकर व्यास, मनोहर सोनी, अशोक कुमार नामधर, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सिंह भाटी, सुरेश शर्मा, शारदा टेलर, सोहन लाल पाण्डिया, मोहम्मद जफरूल्ला खां, प्रदीप दीक्षित, राजकुमार दशोरा, सत्यनारायण भट्ट और शिव प्रकाश दाधीच ने अतिथियों को ऊपरना पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण समारोह में नव गठित कार्यकारिणी ने पेंशनर्स समाज के विधान के अनुरूप जरूरतमंद और पीड़ित पेंशनर्स की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Tags: