बड़ी सादड़ी में ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाली गिरोह का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने चार ट्रैक्टरों से 175 लीटर चोरी का ऑयल जब्त किया, दो फरार आरोपियों की तलाश और नाबालिगों से पूछताछ जारी है।
तस्वीर में जब्त ट्रैक्टरों के पास वर्दी में खड़े पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
बड़ी सादड़ी में पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने विद्युत पावर ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए विद्युत पावर ट्रांसफार्मर के ऑयल सहित चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मामले में मौके से फरार हुए दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया है।
प्रार्थी गोविन्द धाकड़ पुत्र सुरेश धाकड़, निवासी रावतपुरा, थाना जलोदा जागीर, जिला प्रतापगढ़, हाल कनिष्ठ अभियंता एवीवीएनएल बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ ने 23 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी सहायक नरपत सिंह धाकड़ और कुलवान सिंह धाकड़, हाल तकनीकी सहायक, जरखाना भट्टा जी.एस.एस. फीडर सांगरिया ने बताया कि जरखाना जी.एस.एस. पर पावर ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्तियों ने ऑयल चोरी किया है। ट्रांसफार्मर से चोरी के दौरान ऑयल नीचे जमीन पर ढुला हुआ दिखाई दे रहा था।
सूचना पर गोविन्द धाकड़ जेईएन मौके पर पहुंचे और जांच की। ट्रांसफार्मर संख्या 46999, क्षमता 5 एमवीए के नीचे से वॉल खोलकर करीब 225 लीटर ऑयल चोरी किया जाना पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 231/2026 धारा 305(ए), 305(ई), 112(ं2), 3(ं5) बीएनएस एवं 136 विद्युत अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह यादव आई.पी.एस. के आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेन्द्र सिंह आर.पी.एस. के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत बड़ीसादड़ी हरिश्चन्द्र सिंह आर.पी.एस. के सुपरविजन में विद्युत पावर ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग को ट्रेस आउट करने और त्वरित कार्रवाई के लिए थानाधिकारी बड़ीसादड़ी भगवानलाल पु.नि. के नेतृत्व में बाबूलाल उ.नि. मय जाप्ता की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विद्युत पावर ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी के मामले में चार संदिग्ध ट्रैक्टरों को भूरकिया मोड़ भट्टा बड़ीसादड़ी से मंगलवाड़ जाने वाली रोड पर रुकवाया। इस दौरान दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि तीन व्यक्तियों को डिटेन किया गया। चारों ट्रैक्टरों की तेल टंकियों की जांच करने पर उनमें विद्युत पावर ट्रांसफार्मर का ऑयल पाया गया।
पुलिस ने अभियुक्त अशोक पिता बाबूसिंह रावत, निवासी मेघपुरा, थाना बदनौर, जिला ब्यावर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो स्वराज कम्पनी, एक फॉर्मटेक कम्पनी और एक आयशर कम्पनी के ट्रैक्टर जब्त किए गए। इन ट्रैक्टरों की टंकियों में करीब 175 लीटर विद्युत पावर ट्रांसफार्मर ऑयल भरा हुआ पाया गया।
मौके से फरार दोनों व्यक्तियों को नामजद किया गया। इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक रावत से अन्य ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम में बाबूलाल उ.नि., भंवरलाल सउनि., दिनेश कानि., प्रेमाराम, धर्मीचन्द कानि., सत्यप्रकाश कानि., बाबूलाल कानि. और रामूराम चा. कानि. शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।