कानड़खेड़ा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों और बाल खिलाड़ियों की उपस्थिति।

आकोला। क्षेत्र के कानड़खेड़ा में 23 सितम्बर को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के तहत 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की जिम्नास्टिक एवं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह स्थानीय विद्यालय में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़ रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताज मोहम्मद ने की। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अर्जुन लाल खटीक, पूर्व सरपंच भगवान लाल गाडरी, ओंकार लाल पटेल, प्रशासक मदन लाल भील, पूर्व सरपंच होशियार सिंह झाला, शम्भू लाल गाडरी तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, आकोला बाबू लाल शर्मा सहित गाँव के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि भगवती लाल हिंगड़ ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताज मोहम्मद ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में 182 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

प्रधानाचार्य अर्जुन लाल खटीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन श्री बाबू लाल शर्मा ने किया। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिम्नास्टिक एवं रोलर स्केटिंग में 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग के 182 प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ।

Tags: