बड़ी सादड़ी के नालेश्वर मंदिर प्रांगण में आरती और पूजा-अर्चना में शामिल लोग।

बड़ी सादड़ी। श्री नालेश्वर महादेव विकास एवं पर्यावरण समिति की बैठक नालेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अनंत राम जी महाराज राम द्वारा बड़ी सादड़ी थे।

इस दौरान समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र समदानी, शंकर लाल मीणा, बालू लाल सिलावट, गौरी शंकर शर्मा सहित सभी 55 ट्रस्टियों को अनंत राम जी महाराज द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।

समिति के गठन के बाद बैठक में श्री नालेश्वर महादेव के विकास की रूपरेखा रखी गई। साथ ही भविष्य में श्री नालेश्वर महादेव विकास एवं पर्यावरण समिति किस तरह काम करेगी, इसकी रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। बैठक में समिति के आगामी कार्यों और महादेव के विकास को लेकर प्रस्तावित दिशा पर चर्चा हुई।

Tags: