चित्तौड़गढ़ की सखियों की बाड़ी में दीपावली पर्व के दौरान जरूरतमंद बच्चों को ग्रीन पटाखों के पैकेट वितरित करते लायंस क्लब के सदस्य।   

चित्तौड़गढ़। दीपावली से पहले लायंस क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से विशेष पहल करते हुए भीलों की झोपड़ियों के पास संचालित सखियों की बाड़ी में दीपावली मनाई। इस दौरान बच्चों को ग्रीन पटाखों के पैकेट वितरित किए गए।

क्लब सदस्य मंजीतसिंह ग्रेवाल ने बताया कि दीपावली से पहले ग्रीन आतिशबाजी के पैकेट प्राप्त कर 50 से अधिक बच्चों की खुशी देखकर क्लब सदस्यों को अत्यधिक आत्मसंतोष हुआ। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से यह गतिविधि अगले 3 दिन तक शहर की अन्य कच्ची बस्तियों में भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर विजय सिंह नरुका, मंजीतसिंह ग्रेवाल, बसंतीलाल वैद, एस एन बंसल, राजीव शर्मा, बी एस पंवार, सुजाता बंसल और रुकय्या उपस्थित रहे। लायंस क्लब की इस पहल के तहत शहर की कच्ची बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को दीपावली के उत्सव से जोड़ने के लिए आगामी तीन दिनों तक पटाखा वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।

Tags: