चित्तौड़गढ़ महाविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
चित्तौड़गढ़ कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण शपथ लेते हुए विद्यार्थी और संकाय सदस्य।
चित्तौड़गढ़। ऊर्जा के सीमित संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती मेहता ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊर्जा हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। इसके सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सुमन डाड, प्रो. हेमलता महावर, विद्या भाटी, भारती भावनानी, मीनाक्षी, चेतन प्रकाश और महिपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का संदेश दिया गया।