सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिन पर चित्तौड़गढ़ गौशाला में गौसेवा करते भाजपा कार्यकर्ता।

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस को भाजपा नगर मंडल ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर गौसेवा से लेकर जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रमों की शुरुआत मोक्षधाम के पीछे स्थित गौशाला में गौसेवा के साथ हुई। यहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरा चारा और खाद्य सामग्री खिलाई। इस दौरान जीव दया और गौसंरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद गांधीनगर स्थित भीलों की झोपड़ियां क्षेत्र में दीपावली खुशियां वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह राव, सभापति अनिल ईनानी, गौरव त्यागी, डॉ. आई.एम. सेठिया और सुशील शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

इस दौरान बच्चों एवं परिवारों को मिठाई, पटाखे, फुलझड़ियां और दीपक सहित दीपावली खुशियों की किट वितरित की गई। दीपावली की खुशियों से भरी किट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया गया।

कार्यक्रम में सुधीर जैन, गोवर्धन जाट, मनोज पारीक, नन्दकिशोर लौहार, संजू लड्डा, दीपक शर्मा, प्रवीण सिंह राठौड़, तारावती धाकड़, शेलेन्द्र झंवर, चंद्रशेखर सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, कमलेश आमेरिया, घनश्याम लोठ, राजन माली, अभिमन्यु माहेश्वरी, सुनील रजक, सतपाल दुआ, विष्णु सेन, अशोक पालिवाल, कमल अग्रवाल, रितेश कुमावत, राजेन्द्र जांगिड़, दीपक राजोरा, दिलीप सेन, श्याम शर्मा विजयपुर, भोलाराम प्रजापत, अशोक सोनी, बालकिशन भोई, अविनाश शर्मा, मोनू सलुजा, विपिन सिंह, पिंटू मीणा, पिंटू मोदी, गोपाल पुरबिया, गोपाल जाजू, अर्जुन बेरवा, रतन तड़बा, मुन्ना गुर्जर, सुनील लड्ढा, दिलीप बेनीवाल, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, अली असगर, बोथ लाल मीणा, मंजू पितलिया, पवन पटवारी, हेमंत भोई, पंकज लोट, मुकेश मेघवाल, आकाश भाटी, रतन भोई, खेमराज भोई, जसपाल गिरी, कुलदीप, पंकज लोट और योगेश सारस्वत, महेश लौहानी सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में गौसेवा और जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने को प्राथमिकता दी गई।

Tags: