सहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव परिणामों के बाद जश्न मनाते लोग।

सहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के बाद गांवों की सरकार की तस्वीर सामने आ गई है। चुनावी महासंग्राम के परिणामों ने कहीं नए चेहरों को जीत का अवसर दिया तो कहीं पुराने चुनावी समीकरण ध्वस्त हो गए। मतदाताओं के फैसले से कई प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे, जबकि जीत की उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों को निराशा हाथ लगी। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों में समर्थकों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

सहाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में हुए चुनावों में आमली से शिवकुमार वैष्णव ने जीत दर्ज की। अरनिया से रुक्मण देवी सालवी, भरक से श्वेता कंवर, चीडखेड़ा से नंदू देवी जाट, ढोसर से दुर्गा देवी और सुरावास से पूनम कालू अहीर सरपंच निर्वाचित हुईं। वहीं, माजावास से संजू जाट, खांखला से पारसी देवी माली, गोवलिया से नारायण जाट और गुढ़ा से पुष्कर लाल सालवी ने सरपंच पद पर जीत हासिल की।

इसी तरह कोशीथल से रेखा पालीवाल, लाखोला से प्रकाश जाट, सालेरा से इंद्रा जाट, सोनियाणा से संपत ढोली, कांगणी से प्रकाश जाट और उम्मेदपुरा से रतन सिंह बंजारा सरपंच निर्वाचित हुए। गणेशपुरा से रतन लाल गुर्जर, मेघरास से बाबूलाल ढोली, शिवरती से महेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ से कांता देवी और नांदसा से कमला सुथार ने जीत दर्ज की।

नेगड़ियाखेड़ा से उषा प्रजापत, चावंडिया से सुरेखा कुमावत, सातलियास से सुरेंद्र सिंह, सरगांव से नाथूलाल भील और उल्लाई से लाड कंवर सरपंच पद पर निर्वाचित हुए।

वहीं, भूणास में नारायण सिंह चौहान, सहाड़ा में लकी विनोद कुमार, पोटला में गहरी लाल जाट और डेलाणा में आशा देवी कन्हैया लाल प्रजापत ने सरपंच पद पर जीत हासिल की।

चुनाव परिणामों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नवनिर्वाचित सरपंचों के स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला शुरू हो गया है। समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई। अब ग्रामीणों की निगाहें नई ग्राम पंचायतों के कार्यकाल पर टिकी हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, नाली, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नवनिर्वाचित सरपंचों से बड़ी उम्मीदें हैं।

चुनाव के दौरान किए गए वादों को धरातल पर उतारना और गांवों का सर्वांगीण विकास करना नई पंचायतों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। चुनावी परिणामों के बाद अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई ग्राम पंचायतें स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

Tags: