चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से 16 सितंबर 2026, बुधवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। तिलस्वा एवं भुजरकला में AVVNL द्वारा 15 सितंबर को रखरखाव के लिए शटडाउन लिए जाने के कारण यह स्थिति बनी है।

अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि.विभाग परियोजना खण्ड-प्रथम सिदार्थ टाक ने बताया कि शटडाउन के कारण तिलस्वा एवं भुजरकला पम्प हाउस से पंपिंग बंद है। इसके चलते WTP आरोली पर जल आपूर्ति बाधित हो रही है।

उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से 16.09.2026 बुधवार की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले में 16 सितंबर को प्रातःकाल पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से तथा सायंकाल आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

AVVNL के रखरखाव कार्य के चलते पंपिंग प्रभावित होने से 16 सितंबर को भीलवाड़ा शहर और जिले में पेयजल आपूर्ति पर असर रहेगा।

Tags: