तस्वीर में बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में सजाए गए भगवान के दरबार के दर्शन हो रहे हैं।


 


पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में भगवान महावीर के जन्मोत्सव का संगीतमय आयोजन श्रद्धा और भक्ति के बीच हुआ। शनिवार रात मंदिर उपासरे में आयोजित प्रभु भक्ति कार्यक्रम में माता त्रिशला द्वारा भगवान महावीर के जन्म से पूर्व देखे गए 14 स्वप्नों की संगीतमय प्रस्तुति हुई। अंतिम स्वप्न के दर्शन के बाद जैसे ही वीर प्रभु के जन्म का समय हुआ, पूरा प्रांगण ‘त्रिशला नंदन वीर की जय’ और ‘बालो महावीर’ के जयघोष से गूंज उठा।

भगवान महावीर के जन्म की खुशी में श्रद्धालु बधाइयां देते हुए नृत्य करने लगे। वीर प्रभु के पालने को गाजे-बाजे के साथ राजमल सिंदुरिया परिवार अपने सिर पर विराजमान कर मंदिर पहुंचा। परिवार के प्रवेश करते ही भक्तों में उत्साह छा गया और श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रभु भक्ति में झूमने लगे। चढ़ावे के साथ भक्ति का संगम हुआ और प्रत्येक भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे।

जन्मोत्सव की भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं ने ‘जन्मयों राजदुलारों दुनिया रो तारणहारो’, ‘बजे कुण्डलपुर में बधाई’, ‘त्रिशला रो जायोडो इन दुनिया पर जादू कर ग्यो’ सहित भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान महावीर के जन्म के साथ ही चारों ओर खुशियां छा गईं और जयकारे गूंजने लगे।

चढ़ावे के कार्यक्रम में लाभार्थी परिवारों ने भागीदारी निभाकर धर्म प्रभावना का लाभ प्राप्त किया। चौदह स्वप्न लाभार्थी परिवारों में पुष्पलता जितेन्द्र महात्मा, विजयसिंह ऋषभ कोठारी, चंचलमल ललित कर्णावट, प्रभादेवी मनीष बापना, मनोहरसिंह कैलाश रांका, घिसीबाई भंवरलाल विमलभाई नागौत्रा, झमकलाल दिलीपकुमार जैन (चौधरी), हिमांशु भावना जैन, चंचलदेवी युग कावड़िया परिवार सहित कुछ गुप्त परिवार शामिल रहे।

वीर प्रभु को पालना झुलाने का लाभ राजमल अमित सिंदुरिया परिवार ने, झालर का लाभ रतन पूनम संचेती परिवार, चंवर का लाभ लादूसिंह अमित दीपक लोढ़ा परिवार, माला का लाभ निर्मलादेवी, मनोज विनोद महात्मा परिवार तथा आरती और मंगल दीपक का लाभ मनोहरसिंह, कैलाश, सुशील रांका परिवार ने प्राप्त किया।

श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के तत्वावधान में पर्युषण के छठे दिन रविवार को पक्षाल व केसर पूजा का लाभ गणेश (लंकेश) उषादेवी, कौशल, ऋषभ आयुष सुराणा परिवार ने प्राप्त किया। परमात्मा की प्रातःकालीन आरती एवं मंगल दीपक का लाभ प्रेमचंद सुरेन्द्रकुमार कुलदीप गुगलिया परिवार ने पाया। नाकोड़ा भैरूजी देव एवं पद्मावती माता की आरती का लाभ पुष्पलता, जितेन्द्र, संतोष, हार्दिक महात्मा परिवार ने लिया।

परमात्मा की अंगरचना का लाभ गणेश (लंकेश) उषादेवी, कौशल, ऋषभ आयुष सुराणा परिवार ने प्राप्त किया। इसी तरह सांयकालीन भगवान की आरती एवं मंगल दीपक तथा नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावति माता की आरती का लाभ राजू सेठिया, गौरव डागा, विजय संचेती, रतन संचेती, दर्शन तातेड़, दिलीप जैन, कुलदीप गुगलिया, कमल रूणीवाल (फ्रेण्ड्स ग्रुप) ने प्राप्त किया।

परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार रहा। अंगरचना बनाने में संजय लोढ़ा, दिनेश गोलेछा, सुनीता खाब्या, साक्षी आंचलिया, संयम कर्णावट, आकर्षि कोठारी, कनिका गुगलिया, श्रेयांश गुगलिया, युग कावड़िया, नेहा कावड़िया आदि ने सहयोग किया।

पर्युषण पर्व के छठे दिन मंदिर में 51 से ज्यादा बच्चों ने परमात्मा की पूजा की। बच्चों की इस भक्ति भावना की मंदिर समिति ने हार्दिक अनुमोदना करते हुए खुशी जताई।

मंदिर समिति के संरक्षक सुशीलादेवी सिंघवी, बलवंतसिंह मेहता, अध्यक्ष मनीष बापना, उपाध्यक्ष गुणवंतलाल जैन, मंत्री दिनेश गोलेछा, सहमंत्री कुलदीप गुगलिया और कोषाध्यक्ष अनिल बिसलोत आदि पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण पर्व में होने वाले कार्यक्रमों में पधारकर कर्मों की निर्जरा करने और भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है। इस आयोजन के साथ बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना में भगवान महावीर के जन्मोत्सव की भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम जारी रहा।

Tags: