तस्वीर में श्री महेश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थी दिख रहे हैं

श्री महेश पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक एवं विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री महेश सेवा समिति के सम्माननीय सदस्य-सचिव श्री राजेंद्र कुमार जी कचौलिया, उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी बाहेती, संचालक सदस्य श्री ओमप्रकाश जी मालू, श्री सुरेश चंद्र जी काबरा, श्री दिनेश कुमार जी शारदा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश के जीवन, उनके गुणों एवं शिक्षाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा, "इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

श्री महेश सेवा समिति के सम्माननीय पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं अच्छे संस्कार विकसित करते हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय परंपराओं से भी जुड़े रहें।”

कार्यक्रम का समापन गणेश आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्ति, संस्कार, संस्कृति और उल्लास से सराबोर रहा।

Tags: