भीलवाड़ा में 13 अक्टूबर को बिजली कटौती, सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
भीलवाड़ा में 13 अक्टूबर को 11 केवी सिंधु नगर, सालासर बालाजी और सुभाष नगर थाना फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानें किन कॉलोनियों, अस्पतालों और प्रमुख स्थानों पर रहेगा असर।
भीलवाड़ा में 13 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बंद रहने से कई कॉलोनियों और प्रमुख क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने विद्युत आपूर्ति बंद रहने की जानकारी देते हुए संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सूचित किया है।
सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर के अनुसार, 11 केवी सिंधु नगर और सालासर बालाजी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने का क्षेत्र, भवानी नगर, सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, कनक पेट्रोल पम्प, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सवारिया रिसोर्ट, गोकुलम विलास, वैभव नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, सालासर बालाजी और भोपालपुरा रोड के आसपास के संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।
इसी अवधि में 11 केवी सुभाष नगर थाना फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अंतर्गत श्री गेस्ट हाउस, वर्धमान कॉलोनी, घाटा रानी चक्की, सुभाष नगर थाना, प्रज्ञा भवन, कृष्णा हॉस्पिटल, बांगड़ हॉस्पिटल, आरसी व्यास सेक्टर नंबर 8, विद्युत नगर और संजय कॉलोनी के आसपास के संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।
निर्धारित समय के अनुसार, दोनों फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह विद्युत कटौती निर्धारित समयावधि में संबंधित क्षेत्रों तक सीमित रहेगी