डीग। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत डीग पुलिस ने गिरोह बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस पोर्टल पर दर्ज तीन शिकायतों में कुल 1,55,800 रुपये के फ्रॉड संबंधी लेनदेन का रिकॉर्ड सामने आया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना कैथवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों रफीक और अजरूदीन को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन मय छह सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड जब्त किया। पुलिस पोर्टल पर की गई जांच में गिरफ्तार साइबर ठगों के खिलाफ कुल तीन शिकायतों में 1,55,800 रुपये के फ्रॉड संबंधी लेनदेन का रिकॉर्ड पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रफीक पुत्र मजीद, उम्र 23 साल, जाति फकीर मुसलमान, निवासी झैंझपुरी, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग तथा अजरूदीन पुत्र हसनु, उम्र 31 साल, जाति मेव, निवासी अमरूका, थाना कैथवाड़ा, जिला डीग शामिल हैं।

डीग पुलिस की इस कार्रवाई में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए जाने के साथ ही आरोपियों से जुड़ी तीन शिकायतों में दर्ज 1,55,800 रुपये के संदिग्ध फ्रॉड लेनदेन का रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Tags: