पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए भुसावर एवं खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

भुसावर एवं खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार फ्लैग मार्च, पुलिस गश्त, पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग), सघन चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाए जा रहे हैं।

भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा एवं खेड़ली मोड़ थानाधिकारी पवन यादव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में पंचायत आम चुनावों के मद्देनजर ग्राम पंचायतों में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने व्यापक स्तर पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के साथ जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। साथ ही असामाजिक एवं शरारती तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने और निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाए रखने के लिए भुसावर एवं खेड़ली मोड़ थाना पुलिस की यह सुरक्षा कवायद जारी है।

Tags: