राष्ट्रीय एकता दिवस पर भुसावर और खेड़ली मोड़ थाने में दिखाई गई एकता परेड-2026 की लाइव कवरेज
थाना परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाकर आमजन को गुजरात के एकता नगर में आयोजित परेड दिखाई गई और राष्ट्र की अखंडता का संदेश दिया गया।
रात के समय राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भुसावर और खेड़ली मोड़ थाना परिसर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान आमजन को एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान बड़ी स्क्रीन पर परेड का लाइव प्रसारण देखकर उपस्थित लोगों ने एकता परेड की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
थानाधिकारी भुसावर राजेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना भुसावर में सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण आमजन को दिखाने की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर एकता परेड का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और परेड की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
राजेश मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। ऐसे सामुदायिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाता है। भुसावर एवं खेड़ली मोड़ थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।