उदयपुर में 4 से 6 अक्टूबर तक विद्या भारती का प्रांतीय प्रबंध समिति सम्मेलन
उदयपुर में 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत का प्रांतीय प्रबंध समिति सम्मेलन होगा। सम्मेलन में शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण, प्रबंध समितियों की सक्रियता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर मंथन होगा।
तस्वीर में उदयपुर के विद्या निकेतन विद्यालय स्थित कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में बैठे विद्या भारती के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में प्रांत, जिला एवं विद्यालय प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों का सम्मेलन 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विद्यालयों के शैक्षिक विकास, संस्कारयुक्त वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
सम्मेलन का आयोजन विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में होगा। इसमें विद्या भारती के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यालय प्रबंध समितियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इन चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी।
सम्मेलन के संयोजक कालू लाल चौबीस ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को विद्या निकेतन विद्यालय में स्थित विद्या भारती संस्थान कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांत निरीक्षक नवीन कुमार झा एवं प्रांत सचिव मानेंगे पटेल के मार्गदर्शन में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थागत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समितियों की सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ाने के साथ शैक्षिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।