अमावस पर अस्पताल में सेवा की नई पहल, सिख-पंजाबी-खत्री समाज ने शुरू किया कढ़ी-चावल वितरण
बारां के राजकीय अस्पताल में सिख-पंजाबी-खत्री समाज ने अमावस पर मरीजों और परिजनों के लिए कढ़ी-चावल वितरण से सेवा कार्य शुरू किया। अब हर अमावस पर अलग-अलग खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।
तस्वीर में बारां राजकीय अस्पताल परिसर के बाहर सिख-पंजाबी-खत्री समाज के लोग भोजन वितरण सेवा के दौरान नजर आ रहे हैं।
बारां। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए सिख-पंजाबी-खत्री समाज की ओर से सेवा की नई पहल शुरू की गई। समाज ने प्रथम सेवा की कड़ी के रूप में कढ़ी-चावल का वितरण कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया।
पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि पंजाबी समाज की ओर से राजकीय अस्पताल परिसर में कढ़ी-चावल का वितरण किया गया। पंजाबी समाज अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि अब यह सेवा हर अमावस के दिन नियमित रूप से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमावस पर अलग-अलग खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसमें कढ़ी-चावल, खिचड़ी, दूध, लस्सी, फल फ्रूट, पोहा, जूस, चाय, नमकीन, फलाहारी, खिच आदि शामिल हैं। समाज का उद्देश्य अस्पताल आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को सेवा और भोजन उपलब्ध कराना है।
सेवा कार्य के दौरान पंजाबी समाज के पूर्व अध्यक्ष पदम पिपलानी, महेंद्र पिपलानी, नरेंद्र बत्रा, रमेश गेरा (मुन्ना), अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा, सचिव गुलशन अदलक्खा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग, प्रवक्ता सुरेन्द्र पिपलानी, पवन अरोड़ा सहित सिख समाज से गगनजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, तिलक गेरा, नरेश अदलक्खा, राजन डंग, हंसराज खत्री, लाजपत अरोड़ा, सोनू भारत पिपलानी, महेश कालरा, राजा कालरा, नरेंद्र गेरा, नरेश गेरा, विनीत अदलकखा, मनोज पिपलानी, सुनील पिपलानी, अक्षय पिपलानी, राजेंद्र गेरा आदि उपस्थित रहे।